बात न करने पर शोहदा किशोरी को दे रहा मारने की धमकी

Mar 01, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - एलाऊ। मनचले ने 15 वर्षीय किशोरी को परेशान कर रखा है। किशोरी घर से बाहर जाती है तो वह उसे रोक लेता है और उससे जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता है।

बात न करने पर शोहदा किशोरी को दे रहा मारने की धमकी

मनचले ने 15 वर्षीय किशोरी को परेशान कर रखा है। किशोरी घर से बाहर जाती है तो वह उसे रोक लेता है और उससे जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता है। किशोरी विरोध करती है तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी 15 वर्षीय बहन घर से बाहर आती, जाती है तो गांव का ही बंटू पुत्र राजू कश्यप उसे रोक लेता है और उसके साथ जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब वह विरोध करती है तो वह उसे मारने की धमकी देता है। आरोपी अपने साथ चाकू रखता है। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वह परिवार के लोगों को भी जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी और उसके परिवार के लोगों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।