किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार युवकों पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया।

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार युवकों पर मुकदमा

दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों की इस हरकत से किशोरी साढ़े तीन माह की गर्भवती हो गई। पिता की ओर से चारों ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद चारों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री बीते मार्च माह में बकरी चराने गई थी। जहां उसे गांव के ही विकास उर्फ विक्का पुत्र सर्वेश कुमार दिवाकर, अनुज पुत्र हरेंद्र दिवाकर, दीपक पुत्र सुखवीर जाटव तथा गांव के ही राजवीर पुत्र धर्मवीर के साले रामू ने पकड़ लिया और उसे नहर के किनारे झाड़ियों में खींच ले गए।

उपरोक्त आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपियों ने किशोरी को डराया धमकाया जिससे उसने घटना की जानकारी घर पर नहीं दी। जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसने परिजनों को जानकारी दी। जांच में किशोरी साढ़े तीन माह की गर्भवती निकली है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।