Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri News12-Year-Old Boy Killed in Container Accident While Returning from School
कंटेनर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

कंटेनर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

संक्षेप:

Mainpuri News - औंछा। स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे 12 वर्षीय किशोर को कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर से घायल हुए किशोर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घो

Nov 06, 2025 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे 12 वर्षीय किशोर को कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर से घायल हुए किशोर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद कंटेनर चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया है। घटना गुरुवार दोपहर बाद की है। थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी जगवीर सिंह का 12 वर्षीय पुत्र लवकुश पास के ही स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहे के निकट तेज रफ्तार कंटेनर ने छात्र को टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल सहित सड़क पर जा गिरा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि कंटेनर पकड़ लिया गया है। चालक भाग निकला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। तहरीर नहीं आयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।