अपनी मर्जी से गई थी रूबी, दो साल से है हमारा रिश्ता; कोर्ट में बोला हत्यारोपी पारस, कहा-मैं निर्दोष हूं

Jan 11, 2026 09:56 pm ISTDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

सुनीता हत्याकांड में आरोपी पारस सोम को पुलिस ने रविवार शाम कोर्ट में पेश किया। पारस के अधिवक्ता के अनुसार कोर्ट ने पारस से उसका नाम-पता पूछा। पारस ने कोर्ट को बताया कि उसका नाम पारस सोम निवासी कपसाड़ गांव है।

अपनी मर्जी से गई थी रूबी, दो साल से है हमारा रिश्ता; कोर्ट में बोला हत्यारोपी पारस, कहा-मैं निर्दोष हूं

सुनीता हत्याकांड में आरोपी पारस सोम को पुलिस ने रविवार शाम कोर्ट में पेश किया। पारस के अधिवक्ता के अनुसार कोर्ट ने पारस से उसका नाम-पता पूछा। पारस ने कोर्ट को बताया कि उसका नाम पारस सोम निवासी कपसाड़ गांव है। पारस ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कोर्ट से बचाने की गुहार लगाई। उसने कहा कि मैंने कोई हत्या नहीं की है। रूबी भी अपनी मर्जी से साथ गई थी। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। यह कहते हुए पारस की आखें भर आईं।

सुनीता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पारस सोम को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया। कचहरी को सील करते हुए पारस को कचहरी लाया गया। सुरक्षा घेरे में अंदर पहुंचाया। कोर्ट पहुंचने के बाद पारस ने मुंह पर बांधा मफलर उतार दिया। कोर्ट में पारस चारों तरफ देखकर परिजनों और रिश्तेदारों को खोजता रहा, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। पारस ने पास खड़े अधिवक्ता से परिजनों को लेकर बातचीत की। इसी दौरान कोर्ट शुरू हो गई। पारस के अधिवक्ता बलराम सोम के अनुसार पारस ने कोर्ट को बताया कि वह निर्दोष है, रूबी अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। पारस ने कोर्ट में बताया कि हमारा रिश्ता दो साल से है। पारस बोला कि हमारा प्यार सच्चा है और मैं निर्दोष हूं। वहीं, कोर्ट में अभियोजन और पुलिस की ओर से बताया गया पारस पर कपसाड़ गांव निवासी सुनीता की हत्या और उसकी बेटी रूबी का अपहरण का आरोप है।

पारस की निशानदेही पर पुलिस हथियार बरामदगी में लगी रही

पारस से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पूरा घटनाक्रम जानने का प्रयास किया। दो चश्मदीद युवतियों के बयान को लेकर भी पूछताछ की। पुलिस उस बलकटी को बरामद करने में लगी है, जिससे हत्या हुई। पारस की निशानदेही पर घटनास्थल के आसपास पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। हालांकि पुलिस कोई भी बयान देने से बच रही है।

शैक्षिक दस्तावेज पर होगा निर्णय

पारस को परिजनों और गांव के लोगों ने किशोर बताया और उसकी उम्र 17 साल बताई थी। हालांकि इस संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को दिया नहीं गया। पुलिस ने शैक्षिक दस्तावेज के आधार और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आयु निर्धारण की बात कही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |