Hindi NewsUP Newsmai talaq nahi de sakti lekin jan de sakti hoon woman hanged herself after video went viral
मैं तलाक नहीं दे सकती, लेकिन जान दे सकती हूं...वीडियो वायरल कर महिला ने लगा ली फांसी

मैं तलाक नहीं दे सकती, लेकिन जान दे सकती हूं...वीडियो वायरल कर महिला ने लगा ली फांसी

संक्षेप:

गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वायरल वीडियो में विवाहिता कहती दिखती है कि मैं तलाक नहीं चाहती, एक ही आदमी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती हूं।

Wed, 22 Oct 2025 07:21 PMDinesh Rathour गोंडा
share Share
Follow Us on

यूपी के गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वायरल वीडियो में विवाहिता कहती दिखती है कि मैं तलाक नहीं चाहती, एक ही आदमी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती हूं। इसलिए मैं तलाक नहीं नहीं दे सकती, लेकिन अपनी जान दे सकती हूं। वह चार मिनट के वीडियो में पति द्वारा अपने ऊपर हुए सितम की बात बताती है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में 30 वर्षीय नाजिया पत्नी इस्माइल शेख ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि महिला ने यह कदम पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया। घटना से पहले नाजिया ने लगभग 4 मिनट का एक वीडियो भी जारी किया है , जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पति इस्माइल को ठहराया है। मायके वालों के अनुसार उसके पति इस्माइल, जो मुंबई में रहते हैं, लगातार उस पर तलाक देने का दबाव बना रहे थे। तलाक से इनकार करने पर इस्माइल नाजिया को गाली-गलौज कर परेशान करता था ।

नाजिया पिछले तीन साल से पति की प्रताड़ना झेल रही थी। नाजिया इस्माइल की शादी वर्ष 2022 में सिद्धार्थनगर निवासी इस्माइल से हुई थी। इस्माइल अपने परिवार के साथ मुंबई में व्यापार करता है। शादी के बाद से ही पति इस्माइल अपनी पत्नी और उसके परिजनों को दहेज के लिए परेशान करने लगा था । 9 अक्टूबर को नाजिया अपने मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने मुंबई से गोंडा आई थी। यहां भी पति द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। बार-बार तलाक के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर नाजिया ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे में खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। मृतका के पिता मो उस्मान पुत्र अलीरजा निवासी न्यू इंदिरा नगर ने गोंडा के नगर कोतवाली में पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |