महेश, मदनमोहन और निर्मला राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए सदस्य, बैठक में फैसला
महेश भागचंद, मदनमोहन पाण्डेय और निर्मला यादव को राम मंदिर ट्रस्ट में नए सदस्य के तौर पर शामिल किया गया हे। बैठक में इन तीन नामों पर सहमति बनी है। इसका ऐलान हो गया है।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रिक्त हुई सदस्य पदों को भरने को लेकर बुधवार को मणिराम दास छावनी में चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक में राम मंदिर के पहले सीईओ और तीन नए सदस्यों के नामों पर सहमति बनी है। अंतिम निर्णय भी आ गया है। औपचारिक बैठक में कोरम पूरा होने के बाद ही इन नामों पर अंतिम मुहर लगी। नए सीईओ जीतेंद्र मिश्रा के साथ तीन नए सदस्यों के नामों पर सहमति बनी है, उनमें महेश भागचंद, मदन मोहन पाण्डेय और निर्मला यादव शामिल हैं। इसके साथ ही नए सीईओ के नाम का भी ऐलान हुआ है।
महेश भागचंद अशोक सिंघल फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वह यजमानों में भी शामिल रहे थे। वहीं निर्मला यादव शिकोहाबाद की रहने वाली हैं।निर्मला यादव पहले भी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के निधि समर्पण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।दूसरे नए दूसर अशोक धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रियता पुरानी रही है। 2020 में राम मंदिर के भूमिपूजन के दौरान वह कार्यक्रम थे और 2024 में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी वे अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। वहीं तीसरे नए सदस्य मदन मोहन पांडे अयोध्या के जाने-माने वरिष्ठ वकील हैं। वे राम मंदिर कानूनी लड़ाई से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। मणिराम दास छावनी में फिलहाल ट्रस्ट की अनौपचारिक बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई सदस्य ऑनलाइन जुड़े।
चंपत राय के करीबी लोगों के रूप में देखा
सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित तीनों नामों को विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी लोगों के रूप में देखा जाता है। हालांकि, ट्रस्ट की औपचारिक बैठक में निर्णय होने तक इन नामों को अंतिम नहीं माना जा रहा है। ट्रस्ट की औपचारिक बैठक और कोरम पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इन तीनों नामों पर अंतिम सहमति बनती है या नहीं।
बैठक में कौन- कौन शामिल है
बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के कई प्रमुख सदस्य पहुचे। अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बेठक में शामिल हुए। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी दिनेश भी बैठक में हिस्सा लिया। कमलनयन दास, दिनेन्द्र दास ,कृष्ण मोहन भी बैठक में शामिल हुए। विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बांगड़ा मणिराम दास छावनी पहुंचकर बैठक में शामिल हुए।इसके अलावा शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, विश्व प्रसन्न तीर्थ, युगपुरुष स्वामी परमानंद, केशव पारासरन, शशांक त्रिपाठी, नृपेन्द्र मिश्र , प्रशांत लोखंडे और संजय प्रसाद बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए।


