इंडो नेपाल के सीमावर्ती गांव में जीरो एड्रेस वाले 94 मतदाता
Maharajganj News - भारत-नेपाल सीमा से सटे खैराटी गांव में मतदाता सूची से जीरो एड्रेस मतदाता मिलने से चिंता बढ़ गई है। नौतनवा विधानसभा के बूथ संख्या 85 पर 1041 वोटरों में से 94 ऐसे हैं जिनका कोई पता नहीं है। बीएलओ और लेखपाल की टीम ने तलाश की, लेकिन कोई पहचान नहीं मिल पाई।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे खैराटी गांव में मतदाता सूची से जीरो एड्रेस मतदाता मिलने से सनसनी मच गई है। नौतनवा विधानसभा के बूथ संख्या 85 पर कुल 1041 वोटरों में 94 ऐसे हैं, जिनका गांव में न तो पता है और ना ही कोई ठिकाना। बीएलओ व लेखपाल की टीम ने गांव-गांव छानबीन की, लेकिन न कोई पहचान मिली, न आस-पड़ोसियों को इनकी कोई भनक है। बॉर्डर क्षेत्र में जीरो एड्रेस मतदाताओं के मिलने से वोटरलिस्ट में अवैध घुसपैठ का मामला अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल उठा रहा है। गांव वाले भी अनजान, वोटरलिस्ट में कैसे आया नाम? : जिले से 84 किमी लंबी नेपाल सीमा पर सिसवा-नौतनवा विधानसभा के 60 से अधिक गांवों एवं नौतनवा नगर पालिका व सोनौली नगर पंचायत पांच किमी दायरे में बसे हैं।

चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान में जिले के कुल 19 लाख 92 हजार 459 मतदाताओं में से अब तक 1.24 लाख से अधिक मृत, डुप्लीकेट व शिफ्टिंग वाले नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। खैराटी बूथ पर 600 से ज्यादा गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके, लेकिन 94 मतदाता लापता हैं। कोई सुराग नहीं मिल रहा है। महिला बीएलओ ने बताया कि आस-पास के वोटर भी इन नामों से अनजान हैं। टीम ने इनकी सूची गांवभर में चस्पा कर सूचना दिया है कि यह मतदाता गणना प्रपत्र लेकर उसे भर कर जमा कर दें। नौतनवा नगर पालिका के 25 वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले में 90 से सौ मतदाताओं की पहचान नहीं हो पा रही है। अभियान में लगे बीएलओ अनट्रेस्ड मानकर गणना प्रपत्र को जीरो एड्रेस में डाल रहे हैं। बीएलओ बता रहे हैं कि प्रपत्र जमा न करने पर नाम कट जाएंगे। खैराटी गांव में सूची चस्पा होने से 10-12 मतदाता आए हैं, लेकिन अन्य का कोई पता नहीं चल पा रहा है। इसमें से अधिकांश मतदाता एक वर्ग विशेष के हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग नेपाल में जाकर बस गए होंगे, उन्हीं का नाम हो सकता है। बोले एसडीएम जीरो एड्रेस वालों को एक बार सूची चस्पा कराकर जानकारी देने की कोशिश की जा रही है। नहीं मिलने पर स्वतः उन लोगों के नाम मतदाता सूची से कट जाएगा। इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ के माध्यम से जानकारी आ रही है। जिन लोगों का सूची में नाम है वह या तो कहीं शिफ्ट कर चुके हैं या पहले किराए पर थे कहीं और चले गए होंगे। - नवीन प्रसाद, एसडीएम नौतनवा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




