देवी स्थान का युवाओं ने किया जीर्णोद्धार, लगवाई टाइल्स
Maharajganj News - महराजगंज के मिठौरा ब्लाक के पड़री कला गांव के युवाओं ने सामूहिक प्रयास से देवी स्थान का जीर्णोद्धार किया है। पूजा के बाद बचे अंशदान से टाइल्स लगवाए गए और परिसर को सुंदर बनाया गया। यह कार्य गांव की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा ब्लाक के पड़री कला गांव के युवाओं ने अपने सामूहिक प्रयास और आस्था से क्षेत्र गांव के देवी स्थान का जीर्णोद्धार कराया है। परिसर में टाइल्स लगवाया है, जिससे परिसर अब भव्य व आकर्षक दिख रहा है। समिति ने यह कार्य किसी दान या सरकारी सहायता से नहीं, बल्कि पूजा आयोजन के बाद बचे हुए अंशदान और सहयोग राशि से किया। युवाओं ने सामूहिक निर्णय लेकर इस राशि को देवी स्थान के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार में लगाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों के सहयोग से देवी स्थल पर नया छत्र लगाया गया, दीवारों और फर्श पर टाइल्स लगवाए गए और परिसर की सफाई व रंग-रोगन कराया गया।

समिति के सदस्य हरिकेश पटेल, पवन चौधरी, अमित यादव, मोहन चौधरी, अभय पटेल, अर्पित यादव, रोशन चौधरी समेत समस्त ग्रामवासी इस कार्य में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इन सभी युवाओं ने यह दिखाया कि यदि इच्छा शक्ति और सामूहिकता हो, तो सीमित संसाधनों में भी बड़े कार्य संभव हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि देवी स्थान का जीर्णोद्धार केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि गांव की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पूजा समिति ने यह भी तय किया है कि भविष्य में इस स्थान की नियमित देखरेख की जाएगी, ताकि श्रद्धालु यहां स्वच्छ और शांत वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। पूर्व प्रधान कृष्ण बिहारी पाठक, संजय पटेल, एनडी उपाध्याय, सुनील दूबे ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


