Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsYouth Protest Against UGC New Act in Kolhui Demand Immediate Rollback
यूजीसी कानून के खिलाफ निकाली रैली, किया प्रदर्शन

यूजीसी कानून के खिलाफ निकाली रैली, किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Maharajganj News - कोल्हुई में युवाओं ने यूजीसी के नए एक्ट के खिलाफ रैली निकाली और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में भाग लेने वाले युवाओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि यह कानून समाज में विभाजन पैदा कर रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में असमानता को बढ़ावा दे रहा है।

Feb 02, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी के नए एक्ट पर कोर्ट की फौरी रोक के बाद भी अभी विरोध का सिलसिला जारी है। रविवार को कोल्हुई कस्बे में यूजीसी रोलबैक का नारा लगाते हुए युवाओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसपी को सौंपा। यूजीसी के विरोध में पहले से विरोध की रणनीति बनाने वाले युवा अचानक कोल्हुई सड़क पर उतर गए। सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 13 जनवरी को सरकार अधिसूचित नियमों को तत्काल वापस ले। कहा कि इस कानून से समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है और वर्ग भेद को बढ़ावा मिल रहा है। कहा कि सवर्ण अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे। जब एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे तब जाकर बात बनी और ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। ज्ञापन के माध्यम से विरोध करने वाले लोगों ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसे नियम सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यूजीसी समानता के अधिकार, भेदभाव से मुक्ति और सम्मानपूर्वक जीवन के अधिकार को प्रभावित कर रहा है। विरोध करने वालो ने राष्ट्रपति से संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए यूजीसी 2026 के नियमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान सीओ फरेंदा बसंत कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।