नहर रेगुलेटर पर फंदे से लटकते मिली युवक की लाश, सनसनी
महराजगंज के बरवा दिगम्बर में एक युवक अनिल साहनी का शव नहर पर बने रेगुलेटर से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पत्नी और दो बच्चे हैं। परिवार में कोहराम मचा है।
महराजगंज, नवीन सिंह विशेन। महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवा दिगम्बर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी मच गई जब एक युवक का शव नहर पर बने रेगुलेटर से लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
शव की पहचान
बरवा दिगम्बर निवासी अनिल साहनी (30 वर्ष) पुत्र ढोढई साहनी का शव गांव के समीप गुजरने वाली नहर पर बने रेगुलेटर पर कपड़े के फंदे से लटका मिला। रेगुलटर की ओर टहलने निकले लोगों ने शव लटका देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोठीभार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार
पुलिस की जांच
प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पत्नी बबिता देवी (28) तथा दो पुत्र आदित्य (9 ) और देव (7) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ निचलौल रविंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। एसओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में जरूरी कार्रवाई होगी。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


