जातिसूचक गालियां देकर युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज
Maharajganj News - -चार नामजद सहित एक अज्ञात पर मुकदमासिन्दुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर

सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी सूरज भास्कर ने बताया कि शनिवार की रात वह गांव स्थित बौद्ध विहार के पास बैठा था। इसी दौरान गांव के ही विपुल यादव, विनीत यादव उर्फ छोटू, कृष्णा यादव, रोशन चौहान समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने पहले जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया, फिर लाठी-डंडों, लात-घूंसों और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया।
मारपीट में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर लोग बीच-बचाव कर उसे बचाया। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


