Maharajganj News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
Maharajganj News: महराजगंज में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर सालों तक संबंध बनाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाने और बाद में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार युवती का आरोप है कि आरोपी नवरत्न ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक संबंध बनाए। शादी के लिए कहने पर वह बाद में शादी करने की बात कहकर उसे टालता रहा। आरोप है कि कुछ दिन पहले परतावल में एक दुकान के पास आरोपी ने युवती को अपने साथ चलने के लिए कहा।
इनकार करने पर गाली-गलौज की और उसके पास मौजूद फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।युवती के मुताबिक उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोप है कि इसके बाद भी युवक उसे परेशान करता रहा और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नवरत्न के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अन्य जांच की जा रही है।

