Maharajganj News: हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची युवती, मची अफरा-तफरी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में एक युवती ने पुलिस चौकी में लाइसेंसी बंदूक के साथ प्रवेश किया। उसने अपने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया और न्याय की मांग की। मामला परिवार में जमीन विवाद का निकला। पुलिस ने जांच शुरू की और युवती के परिजनों को चौकी बुलाया। पिता के दो भाई और बहनों के साथ पारिवारिक कलह चल रही है।

हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची युवती, मची अफरा-तफरी
हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची युवती, मची अफरा-तफरी

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की एक पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर सीधे चौकी परिसर में दाखिल हो गई। युवती को असलहे के साथ देखकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। रोते-बिलखते हुए युवती ने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जब पुलिस कर्मियों ने उससे बंदूक जमा कराने का प्रयास किया, तो उसने असलहा देने से साफ इनकार कर दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मामला जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े पारिवारिक विवाद का निकला। बताया जा रहा है कि जमीन अपने नाम दर्ज कराने को लेकर घर में कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसके बाद युवती गुस्से में बंदूक लेकर सीधे चौकी पहुंच गई। जांच में सामने आया कि लाइसेंसी बंदूक पहले युवती के परदादा के नाम पर थी, जो बाद में दादा रामानंद यादव के नाम पर वरासतन दर्ज हुई। युवती के पिता दो भाई है। युवती के परिवार में केवल दो बहनें हैं। बताया जा रहा है कि युवती के दादा का किसी बैंक में गार्ड की नौकरी मिली है। युवती का कहना है कि बंदूक के बदले दादा दो डिस्मिल जमीन उसके परिवार के नाम रजिस्ट्री कर दें। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के परिजनों को चौकी तलब किया और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि परिजनों से पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट व विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची युवती, मची अफरा-तफरी