Maharajganj News: तालाब के पास गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में एक युवक तालाब में डूब गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन दो घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सूचना के अनुसार युवक कुछ दिन पहले घर लौटा था। तालाब के चारों ओर बाउंड्री न होने से यह हादसा हुआ।

Maharajganj News: तालाब के पास गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव के बाहर तालाब में सोमवार की शाम गांव का ही एक युवक डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मछुआरों से युवक की खोजबीन शुरू कराई। इसके बाद भी पता न चलने पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर कोर्ट निवासी बबलू चौधरी (32) पुत्र विशुन चौधरी शाम को तालाब की तरफ किसी काम से गया था। इस बीच वह तालाब में डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई।

करीब दो घंटे तक तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार बबलू कुछ दिन पहले बाहर से घर लौटा था। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना देने के साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुला लिया है। एसडीआरएफ की टीम ने उपकरणों की मदद से तालाब में सघन तलाशी शुरू कर दी।मौके पर सीओ अंकुर गौतम, एसओ सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी मनोज यादव और लेखपाल शिव पी. रंजन मौजूद रहे। लोगों के अनुसार गांव के बाहर स्थित इतने बड़े तालाब के चारों तरफ बाउंड्री नहीं है, जिससे यह घटना हुई है। एसओ विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तालाब में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम ने भी खोजबीन शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: तालाब के पास गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस