ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजपंखा जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

पंखा जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

भगवानपुर (महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद नौतनवा क्षेत्र के ग्राम कोहड़वल में गुरुवार की रात एक...

पंखा जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजFri, 23 Jul 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर (महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद

नौतनवा क्षेत्र के ग्राम कोहड़वल में गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। फर्राटा पंखा ठीक कर उसे प्लग से जोड़ रहा एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसके घर कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार मच गई।

नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहड़वल निवासी पारस यादव का 33 वर्षीय पुत्र राजू यादव गुरुवार की रात करीब 10 बजे गर्मी के कारण घर में रखे पुराने फर्राटा पंखे को ठीक किया। पंखा ठीक कर प्लग में लगा रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आकर वह जैसे ही गिरा, उपर से बिजली का तार गिर गया। राजू छपटपटाकर वहीं बेहोश हो गया। शोर सुनकर उसकी पत्नी प्रमिला भागकर पहुंची। आनन-फानन में बेहोशी की हालत में उसे लेकर परिजन रतनपुर सीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे नौतनवा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टाइल्स फीटिंग का काम करता था

राजू यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह टाइल्स फीटिंग का काम करता था। घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। तीनों भाई अलग-अलग रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राजू की मौत से पत्नी प्रमिला का बुरा हाल हो गया है। राजू के तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की नेहा 12 वर्ष, आयुष 6 वर्ष, निधि 2 वर्ष की है। राजू के घर कोहराम मचा है, जबकि पूरे गांव में मातम छा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें