सीएम ने नौतनवा व फरेंदा विधानसभा को दी 208 करोड़ की सौगात
Maharajganj News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज में 208.40 करोड़ रुपये की 79 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र और टूलकिट वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न विधायक और अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नौतनवा आगमन पर जनपद को 208.40 करोड़ रुपये की 79 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं टूलकिट वितरण कर आत्मनिर्भरता व सशक्तीकरण के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान किया। हेलीपेड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नव निर्मित घर के गृह प्रवेश में शामिल होने पहुंचे। वहां से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
स्टॉल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने शिशुओं का अन्नप्रशासन कराया। इसके बाद नौतनवा व फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की गति को रेखांकित किया。
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने कुल 171.52 करोड़ रुपये की लागत वाले 42 कार्यों का शिलान्यास व 36.88 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए 37 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विकास की इन कड़ियों से दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था
जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस मुस्तैद रही। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में रहे। कार्यक्रम स्थल से लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीमों ने सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त की। सुरक्षा व्यवस्था व कार्यक्रम के लिए जिले के उच्च अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर खुद कमान संभाली थी। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी, एएसपी सिद्धार्थ आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


