बिच्छू थापा ने अर्जुन को दिखाया आसमान
Maharajganj News - महराजगंज के सिसवा नगर में लोहिया नगर डढौली के शिव मंदिर पर दंगल और मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों और नेपाल के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का उद्घाटन गिरजेश जायसवाल ने किया। पहले मुकाबले में दिल्ली के बिच्छू थापा ने जीत हासिल की। कई अन्य कुश्तियां भी हुईं।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर के लोहिया नगर डढौली में शिव मंदिर पर दंगल व मेले का आयोजन किया गया। इसमें महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पहलवानों ने दांव आजमाने के लिए हिस्सा लिया। दंगल का शुभारंभ सिसवा नपा परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। पहली कुश्ती दिल्ली के बिच्छू थापा व राजस्थान के पहलवान अर्जुन थापा के बीच हुई, जिसमें बिच्छू थापा ने अर्जुन थापा को आसमान दिखाकर विजय हांसिल किया। इसके बाद गोरखपुर निवासी राजदेव ने राजस्थान के अर्जुन यादव को, राजस्थान के अरविंद ने बगहां बिहार के विराट को, मंटू फरेन्दा महराजगंज ने निगम देवतहां कुशीनगर विक्की को, बेलवां घाट महराजगंज के लड्डू ने महराजगंज के शैलेष यादव को चीत किया।
वहीं गोरखपुर के इंद्रजीत चतुर्वेदी व बगहा बिहार के शुभम तथा सिसवा बाजार के अभिषेक व कोहरगड्डी कुशीनगर के पंडित यादव की कुश्ती बराबरी पर छूटी। निर्णायक की भूमिका रामकृपाल तिवारी ने निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


