कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला हुई

Apr 04, 2026 10:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - केएमसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग महाराजगंज में महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्राचार्या डॉ. भानु प्रिया और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना और अधिनियम 2013 की जानकारी देना था।

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला हुई

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केएमसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग महाराजगंज में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी को इस अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भानु प्रिया, वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में पीओएसएच अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना था। वक्ताओं ने अधिनियम 2013 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि यह अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करता है और इसके तहत आंतरिक शिकायत समिति की स्थापना अनिवार्य है।

साथ ही, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने और पीड़ित को न्याय दिलाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।