Workshop on Developing Uttar Pradesh Vision 2047 Organized by Rotary Club Maharajganj रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यशाला में हुई रायशुमारी, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsWorkshop on Developing Uttar Pradesh Vision 2047 Organized by Rotary Club Maharajganj

रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यशाला में हुई रायशुमारी

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रोटरी क्लब महाराजगंज की ओर से विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 6 Oct 2025 08:56 AM
share Share
Follow Us on
रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यशाला में हुई रायशुमारी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रोटरी क्लब महाराजगंज की ओर से विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047 को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तक बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर जीतेन्द्र कुमार रहे, जबकि अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन चार्टड अध्यक्ष विन्ध्यवासिनी सिंह ने किया। एसडीएम सदर ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का सपना हम सभी की सहभागिता से ही सुनिश्चित हो पाएगा। ऐसे में जनपद के प्रमुख स्वयं सेवी संस्था रोटरी क्लब द्वारा कार्यशाला आयोजित करना व सहभागिता करना बेहद ही सराहनीय है।

सक्रिय रूप से सहभागिता करने से ही प्रदेश में जो सुझाव गए हैं, उनमें टॉप थ्री के जनपदों में एक जनपद महराजगंज भी है। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र सबसे बड़ा मुद्दा है तथा शिक्षा में सुधार, नई तकनीक का इस्तेमाल, व्यावसायिक प्रशिक्षण और विदेशी भाषा सीखने पर जोर दिया जाना चाहिए। डॉ.डीके सहानी ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और समाज कल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। संस्थापक अध्यक्ष विन्ध्यवासिनी सिंह ने कहा कि 2017 के बाद से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। डिजिटल क्लासरूम, व्यावसायिक शिक्षा और कंप्यूटर लर्निंग को बढ़ावा मिला है। आगामी सचिव आत्माराम गुप्त ने जनपद के पर्यटन स्थल के प्रचार प्रसार और विकास पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भारत श्रीवास्तव ने अव्यवस्था से व्यवस्था की तरफ जाने से ही विकसित होने की बात कही। डॉ. एसके वर्मा ने कृषि क्षेत्र से जुड़े सुझावों में किसानों को नई तकनीक, मंडियों का आधुनिकीकरण और फसल भंडारण क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। जीएसवीएस इंका के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थी, अभिभावक और अध्यापक तीनों की साझा जिम्मेदारी तय करने की बात कही। मोहम्मद सैफुल्लाह ने शिक्षा में सुधार के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने बात कही। संचालन देवेश पांडेय ने किया, जबकि सचिव विनोद गुप्ता, पूर्व सचिव डॉ. कृष्णा साहनी, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, विजय सिंह संत, डॉ. सलीम खान, मोहित मदन मद्धेशिया, डॉ. बी एन वर्मा, डॉ. मनोज कुमार मद्धेशिया, अजय कुमार अग्रहरि, श्याम बिहारी, पंकज कुमार मौर्य, डॉ. हेमन्त श्रीवास्तव, डॉ. अमित हालदार ने विकास के मुद्दे पर अपने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।