
जंगल में महिला से रेप करने का आरोपी दबोचा गया, जेल
Maharajganj News - महराजगंज में एक महिला चूल्हा जलाने के लिए जंगल गई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का डीएनए जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की और उसे न्यायालय में पेश किया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी के इंतजाम में जंगल गई महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए गिरफ्तार आरोपी हरिवंश उर्फ टिन्ने की डीएनए जांच कराने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की महिला चूल्हा जलाने के लिए बीते बुधवार की शाम पास के ही जंगल में गई थी। गांव के ही आरोपी ने महिला को अकेला देख जबरदस्ती दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया था।

पुलिस महिला की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस महिला का मेडिकल और न्यायालय में बयान दर्ज करा चुकी है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए आरोपी का डीएनए कराने जिला अस्पताल ले गए। मेडिकल कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायालय ले जाया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। शनिवार की सुबह उसकी गिरफ्तारी की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




