पति से कहासुनी के बाद चलती बाइक से कूदकर ताल में छलांग लगाई

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में एक महिला ने बाइक पर पति के साथ बहस के दौरान चलती बाइक से कूदकर तालाब में छलांग लगा दी। पति और बच्चों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मदद के लिए आए। महिला को धानी सीएचसी में भर्ती कराया...

पति से कहासुनी के बाद चलती बाइक से कूदकर ताल में छलांग लगाई

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दो बच्चों के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि महिला ने चलती बाइक से कूद बढुई ताल में छलांग लगा दी। इस घटना से सकते में आए पति व बच्चों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग ताल में कूद महिला को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को इलाज के लिए धानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को खतरे से बाहर बता कर डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद महिला अपने पति व बच्चों के साथ घर चली गई। गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के बखरिया की रहने वाली महिला अपने तीस वर्षीय पति व दो बच्चों के साथ शनिवार को बाइक से बैठ कर अपने रिश्तेदारी में जा रही थी। बाइक पर ही पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। धानी क्षेत्र के सिन्दराजीतपुर गांव के समीप महिला अपने पति से बाइक रोकने को बोली, लेकिन पति ने बाइक नहीं रोका। इस पर महिला चलती बाइक से कूद गई। सिन्दराजीतपुर गांव के समीप बढुई ताल में छलांग लगा दी। यह देख पति व बच्चों ने शोर मचाया। ताल के आसपास मौजूद ग्रामीण महिला को डूबता देख पानी में कूद गए और महिला को डूबने से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। इलाज के लिए धानी सीएचसी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महिला को घर भेज दिया। चौकी प्रभारी धानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ताल में महिला के कूदने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। महिला को त्वरित इलाज मुहैया कराने के लिए धानी सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार करवा कर घर भेज दिया गया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।