महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया केस
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम जमुई पंडित निवासिनी एक महिला...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।
निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम जमुई पंडित निवासिनी एक महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जमुई पंडित निवासिनी प्रियंका गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसका अपने पति से घरेलू विवाद है। इसका मुकदमा कोर्ट में लंबित है। उसका आरोप है कि उसके पति ने उसकी स्कूटी को कहीं छिपा लिया है और मांगने पर नहीं दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति दिग्विजय निवासी जमुई पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
