रंजिश में पीटने का आरोप, एक महिला समेत तीन पर केस
Oct 20, 2024 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News - सिन्दुरिया क्षेत्र की सोनमती ने गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पड़ोसियों ने शोर सुनकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

सिन्दुरिया। सिन्दुरिया क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासिनी सोनमती ने गांव के ही तीन लोगों पर अकेला पाकर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर पड़ोसी आए और मामले को शांत कराया। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुराली, दिनेश व किस्मती के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


