Winter Census Reveals 353 Sarus Cranes in Sohagibarwa Sanctuary सोहगीबरवा सेंक्चुरी में राजकीय पक्षी सारस का परवाज , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsWinter Census Reveals 353 Sarus Cranes in Sohagibarwa Sanctuary

सोहगीबरवा सेंक्चुरी में राजकीय पक्षी सारस का परवाज

Maharajganj News - महराजगंज के सोहगीबरवा सेंचुरी में शीतकालीन गणना में 353 सारस मिले हैं, जिसमें 50 बच्चे शामिल हैं। यह राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत है। वन विभाग ने यह गणना 16 और 17 नवंबर को की थी...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 26 Dec 2024 12:24 PM
share Share
Follow Us on
सोहगीबरवा सेंक्चुरी में राजकीय पक्षी सारस का परवाज

महराजगंज, निज संवाददाता। सोहगीबरवा सेंचुरी की प्राकृतिक आबोहवा राजकीय पक्षी सारस को भा रही है। शीतकालीन गणना में सेंचुरी के 353 सारस मिले हैं। राजकीय पक्षी के संवर्धन के नजरिए से अच्छी बात यह है वयस्क सारस के साथ 50 बच्चे भी गणना में मिले हैं। वन विभाग गणना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रहा है।

शासन के निर्देश पर वन विभाग ने बीते 16 व 17 नवंबर को एक ही साथ एक ही समय में सेंचुरी के सभी सात रेंज में 51 स्थानों पर शीतकालीन सारस गणना कराया था। इसमें कुछ 300 वयस्क सारस व 50 बच्चे मिले हैं।

सबसे अधिक 84 सारस लक्ष्मीपुर रेंज के क्षेत्र में

सेंचुरी के रेंजवार सारस गणना में सबसे अधिक 84 सारस लक्ष्मीपुर रेंज में मिले हैं। इसमें चार बच्चे हैं। सबसे कम चार सारस शिवपुर रेंज में दिखाई दिए। इसके अलावा दक्षिणी चौक रेंज में 36 वयस्क सारस व 9 बच्चे, निचलौल रेंज में 37 वयस्क सारस व 7 बच्चे, मधवलिया रेंज 46 सारस व 16 बच्चे, उत्तरी चौक रेंज में 52 सारस व 6 बच्चे, पकड़ी रेंज में 45 वयस्क सारस व 12 बच्चे शीतकालीन गणना में मिले हैं।

बोले डीएफओ

शासन के निर्देश पर सेंचुरी क्षेत्र में शीतकालीन सारस गणना दो दिन कराई गई। इसमें कुल 353 सारस मिले हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। सारस के संरक्षण व संवर्धन पर योजना के अनुसार कार्य कराया जाएगा।

- निरंजन सुर्वे, डीएफओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।