Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsWild Animal Spotted in Sugarcane Field Workers Halt Harvesting Due to Fear
खेत में जानवर की धमक, शोर सुनकर अपने दो बच्चों को छोड़कर भागा

खेत में जानवर की धमक, शोर सुनकर अपने दो बच्चों को छोड़कर भागा

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज के लेदी गांव के गन्ने के खेत में एक जंगली जानवर की आवाज सुनकर मजदूर डर गए। जानवर एक बच्चे को लेकर भाग गया जबकि दो छोटे बच्चे खेत में रह गए। वन विभाग के अनुसार ये बच्चे फिशिंग कैट के हैं। गन्ना कटाई रोक दी गई है और बच्चों की निगरानी की जा रही है।

Jan 25, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के लेदी गांव के पास गन्ने के खेत में रविवार को गन्ना की कटाई के समय खेत में अंदर जंगली जानवर की आवाज सुनकर मजदूर डर गए। मजदूरों के शोर मचाने पर जानवर एक बच्चे को लेकर दूसरी तरफ निकल गया, जबकि दो छोटे बच्चों को खेत में ही छोड़ दिया। जानवर के डर से मजदूरों ने गन्ने की कटाई बंद कर दी। मजदूरों के अनुसार बच्चे तेंदुए के हैं, जबकि वन विभाग इन्हें फिशिंग कैट का बच्चा बता रहा है। निचलौल निवासी टुनटुन सिंह की लेदी में छावनी है। यहां गन्ने के खेत में मजदूर गन्ना की कटाई कर रहे थे।

इसी बीच खेत के अंदर से गुर्राहट की आवाज आई। इससे वे भयभीत हो गए। इसकी सूचना पर गांव के कुछ लोग पहुंचे और शोर मचाने लगे। इस पर खेत के पीछे से जानवर एक बच्चे को लेकर निकल गया। बाद में मजदूरों ने देखा कि दो छोटे-छोटे बच्चे खेत में रेंग रहे हैं। इनकी सूचना पर वन दारोगा अशोक सिंह मौके पर पहुंच गए और गन्ना कटाई बंद करा दिया। जानवर के बच्चों की निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार जानवर ने खेत में ही बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों को देखने से प्रतीत हो रहा कि 24 घंटे के अंदर हो जानवर ने इन बच्चों को जन्म दिया है। वन दारोगा ने बताया कि ग्रामीणों को खेत की तरफ जाने से रोक दिया गया है। बच्चों की निगरानी की जा रही है। जानवर जब बच्चों को लेकर चला जाएगा, तब गन्ना की कटाई हो सकेगी। लेदी गांव के पास गन्ने के खेत में जानवर के दो बच्चों के मिलने की सूचना पर टीम को भेजा गया। ये दोनों बच्चे फिशिंग कैट के बच्चे हैं। मामले पर नजर बनी हुई है। बच्चों की निगरानी कराई जा रही है। गन्ने की कटाई बंद करा दी गई है। जानवर देर-सबेर बच्चों को लेकर चला जाएगा। सुनील राव, रेंजर, निचलौल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;