Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsWeather Improvement in Maharajganj Clear Skies and Rising Temperatures
तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड को लेकर राहत, सुबह-शाम कोहरा

तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड को लेकर राहत, सुबह-शाम कोहरा

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में भीषण ठंड के बाद मौसम में सुधार हुआ है। सोमवार की सुबह कोहरा छटने के बाद धूप निकलने से लोगों की समस्याएं कम हो गई हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में ठंड में कमी आई है।

Jan 20, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, निज संवाददाता। भीषण ठंड के बाद आखिरकार मौसम ने अपना करवट बदल लिया है। सोमवार की सुबह कोहरा छटने के बाद मौसम के साफ होने के बाद कड़ी धूप निकलने के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याएं कम हो गईं। धूप खिलने के बाद अघिकतर लोगों द्वारा घरों से बाहर निकलने के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लगातार मौसम के साफ होने से धीरे-धीरे अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज के मौसम वैज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पर मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विझोभ का असर कुछ कम हो गई है। ऐसे में सुबह की गलन को छोड़ कर पूरा दिन लोगों को ठंड परेशान नहीं कर रही है। 23 जनवरी के बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा मौसम में सुधार होने से न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लोगों का कहना रहा कि इस तरह का मौसम कुछ दिनों तक रहा तो गर्मी आने में देर नहीं लगेगी। कृषि विज्ञान केन्द्र बसुली के मौसम वैज्ञानी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण सुबह की गलन बरकरार है। मौसम तेजी से बदल रहा है। पछुआ हवाओं से भी राहत जनवरी महीने के पहले सप्ताह में शुरू मंद-मंद गति से चल ही पछुआ हवाओं से भी लोगों को राहत मिल गई है। वैज्ञानिक डॉ.डीपी सिंह का कहना है कि हवाओं के रुख और मौसम के बदलते तेवर से अब लगने लगा है कि सुबह की गलन से कुछ दिनों में राहत मिल सकती है।