Maharajganj News: धूप से बदला मौसम का मिजाज, 31 डिग्री पहुंचा पारा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में लगातार बारिश के बाद बुधवार को तेज धूप निकली, जिससे गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि बारिश के बाद नमी योगदान और तेज धूप से गर्मी अधिक महसूस होती है।

Maharajganj News: धूप से बदला मौसम का मिजाज, 31 डिग्री पहुंचा पारा

Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में तीखी धूप के चलते लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश के बाद निकली तेज धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। धूप से बचने के लिए लोग छांव और पेड़ों का सहारा लेते नजर आए।

मौसम में बदलाव

पिछले दिनों बारिश के कारण मौसम सुहाना होने के बाद अचानक तेज धूप निकलने से गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के मौसम विज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इसके बाद तेज धूप निकलने पर उमस और गर्मी का असर अधिक महसूस होता है। बुधवार को आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

नमी के साथ बढ़ी उमस

बारिश के बाद जमीन और वातावरण में नमी बनी हुई है। ऐसे में धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। इससे तापमान सामान्य होने के बावजूद लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बुधवार को महाराजगंज का अधिकतम तापमान कितना रहा?−
बुधवार को महाराजगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: धूप से बदला मौसम का मिजाज, 31 डिग्री पहुंचा पारा