Maharajganj News: गंडक के डिस्चार्ज में 25,800 क्यूसेक की कमी, रोहिन का जलस्तर बढ़ा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News: वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज घटने से तटवर्ती क्षेत्रों में जनता की चिंता कम हुई है। पिछले चौबीस घंटे में गंडक के डिस्चार्ज में 25,800 क्यूसेक की कमी आई है। रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन खतरे के निशान से नीचे है।

Maharajganj News: गंडक के डिस्चार्ज में 25,800 क्यूसेक की कमी, रोहिन का जलस्तर बढ़ा

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की चिंता की लकीरें जलस्तर घटने से कम हुई है। बीते चौबीस घंटे के भीतर गंडक के डिस्चार्ज में 25 हजार 800 क्यूसेक पानी की कमी दर्ज की गई है, जिससे तटबंधों पर बना दबाव कम हुआ है। शनिवार शाम चार बजे वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में 1 लाख 44 हजार 800 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था, जिससे तटीय इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई थी। रविवार शाम चार बजे डिस्चार्ज घटकर 1 लाख 19 हजार क्यूसेक पर आ गया है। बैराज पर गंडक नदी का डाउनस्ट्रीम जलस्तर 107.10 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान 109.670 मीटर से काफी नीचे है。

खतरे से नीचे रोहिन, पर जलस्तर में इजाफा

रोहिन नदी का जलस्तर त्रिमुहानी घाट पर बढ़कर 79.42 मीटर पर पहुंच गया है, हालांकि यह खतरे के निशान 82.44 मीटर से नीचे है। रतनपुर स्थित रोहिन बैराज से 200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। महाव नाले का जलस्तर घटकर 4 फीट व प्यास नदी का जलस्तर 100.50 मीटर पर आ गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार जनपद एवं नेपाल सीमा से सटे सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सामान्य प्रशन

✦गंडक नदी का जलस्तर कितनी मीटर है?−
गंडक नदी का डाउनस्ट्रीम जलस्तर 107.10 मीटर दर्ज किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: गंडक के डिस्चार्ज में 25,800 क्यूसेक की कमी, रोहिन का जलस्तर बढ़ा