190490 डुप्लीकेट मतदाता की पुष्टि, 14099 का कटा नाम

Feb 14, 2026 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक 19090 डुप्लीकेट मतदाताओं की पुष्टि की गई है। इनमें से 14099 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया है। शेष डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन 20 फरवरी तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को प्रकाशित की जाएगी।

190490 डुप्लीकेट मतदाता की पुष्टि, 14099 का कटा नाम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 793464 डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में अब तक 19090 मतदाताओं के डुप्लीकेट मतदाताओं की पुष्टि हुई है। इसमें 14099 मतदाताओं का नाम कट चुका है। शेष डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन 20 फरवरी तक चलेगा। डुप्लीकेट की पुष्टि होन पर उनका भी काटने की कार्यवाही होगी। इसके फाइनल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में हुआ। मतदाता पुनरीक्षण कुल 19 लाख 52 हजार 26 मतदाता हो चुके हैं। लेकिन इसमें अभी भी सात लाख 93 हजार 464 डुप्लीकेट मतदाता हैं।

इसमें एक ही मतदाता का नाम कई बार है। नाम, पिता,पति, माता का नाम, लिंग समान है। ऐसे में डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन का कार्य बीएलओ कर रहे हैं। डुप्लीकेट 793684 मतदाताओं में से 190490 मतदाताओं डुप्लीकेट नाम होने की पुष्टि हुई है। इसमें जिसमें 14099 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया है और शेष डुप्लीकेट नाम काटने की कार्यवाही चल रही है। 793684 डुप्लीकेट मतदाताओं में से 176391 मतदाता सही मिले हैं। सत्यापन के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। वोटर लिस्ट डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन का कार्य चल रहा है। जिन मतदाता के डुप्लीकेट होने की पुष्टि हो रही है, उनका डुप्लीकेट नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा। मुनीष कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;