
आपत्तियों पर सुनवाई के लिए अतिरिक्त एईआरओ को बीस-बीस बूथ आवंटित
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में विधानसभा विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में विधानसभा विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को फिल्टर करने की तैयारी तेज हो गई है। जिले में करीब 2 लाख 3 हजार 872 मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। अब ये सभी मतदाता निर्वाचन विभाग के रडार पर हैं। इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर अपनी पहचान व पते का साक्ष्य देना होगा। नोटिस के जवाब के अलावा दावे व आपत्तियों पर सुनवाई के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी 28 फरवरी तक प्रतिदिन सुनवाई करेंगे और आपत्तियों का निस्तारण करेंगे।
एक-एक अधिकारी को 20-20 बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कोई भी अपात्र सूची में न रहे। यदि वे तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं देंगे, तो उनका नाम मतदाता सूची से हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 2 लाख 3 हजार 872 मतदाताओं की प्रोफाइल अधूरी है या उनकी मैपिंग नहीं हो सकी है। इसके चलते जिले की कुल मतदाता संख्या 19.92 लाख से घटकर अब 16.91 लाख के करीब पहुंच गई है। एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार इन मतदाताओं की शुद्धता जांचने के लिए नोटिस की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द ही नियमानुसार नोटिस जारी की जाएगी। निचलौल में 25 अधिकारियों की टीम करेगी सुनवाई निचलौल तहसील में 44 हजार 481 नो मैपिंग मतदाताओं को 17 जनवरी से नोटिस थमाया जाएगा। नायब तहसीलदार पीयूष कुमार जायसवाल ने बताया कि नोटिस के जवाब के अलावा दावे व आपत्तियों पर सुनवाई के लिए 25 अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी 28 फरवरी तक प्रतिदिन सुनवाई करेंगे और आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। एक-एक अधिकारी को 20-20 बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कोई भी अपात्र सूची में न रहे। मतदाता पुनरीक्षण का उद्देश्य किसी का नाम काटना नहीं, बल्कि सूची को शत-प्रतिशत पारदर्शी बनाना है। नो मैपिंग वाले जो मतदाता वास्तव में वहां निवास कर रहे हैं, वे नोटिस मिलने पर साक्ष्य प्रस्तुत कर अपना नाम सुरक्षित कर सकते हैं। दावे व आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। डॉ. प्रशांत कुमार-एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




