अब बूथों पर शुरू हुई नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई

Mar 03, 2026 03:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में नो मैपिंग वाले मतदताओं की

अब बूथों पर शुरू हुई नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में नो मैपिंग वाले मतदताओं की सुनवाई अब बूथों पर विशेष कैंप लगाकर शुरू करा दी गई है। एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाया गया। निरीक्षण कर मुआयना भी किया गया। इससे सुनवाई की रफ्तार तेज हुई है। अभी तक 66.88 फीसदी से अधिक सुनवाई हो चुकी है। तार्किक विसंगति वाले मतदाता अब नोटिस के जवाब में साक्ष्य बीएलओ को दे रहे हैं। उनको ब्लाक या तहसील मुख्यालय नहीं जाना पड़ रहा है। इससे तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई का भी ग्राफ 81.78 फीसदी से अधिक हो गया है।

जिले में 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं की वोटरलिस्ट में विसंगति मिलने के बाद उनको नोटिस भेज जवाब मांगा जा रहा है। इसमें से 2 लाख 3 हजार 872 नो मैपिंग वाले मतदाता हैं। इन मतदाताओं का वंशावली विश्लेषण नहीं हो पाया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़े के अनुसार नो मैपिंग वाले मतदाताओं में से अभी तक 1 लाख 36 हजार 351 मतदाताओं की सुनवाई हो चुकी है। तार्किक विसंगति की नोटिस पर 81.78 फीसदी से अधिक सुनवाई इनके अलावा 2 लाख 33 हजार 808 मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम, सरनेम, उम्र व जेंडर में मिसमैच है। इन मतदाताओं का पहले तहसील व ब्लाक स्तर पर सुनवाई चल रही थी, लेकिन अब बीएलओ के पास ही यह मतदाता नोटिस के जवाब में साक्ष्य दे रहे हैं। बीएलओ उसे एप पर अपलोड कर रहे हैं। इसके बाद एईआरओ अपने लॉगिन से निस्तारण कर रहे हैं। अभी तक 1 लाख 91 हजार 200 की सुनवाई हो चुकी है। सदर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 193 शास्त्रीनगर के बीएलओ अखिलेश पाठक ने बताया कि बूथ पर कुल 612 मतदाता हैं। नो मैपिंग वाले मतदाताओं की संख्या 353 है। इसमें से एईआरओ स्तर से 144 की सुनवाई हो चुकी है। तार्किक विसंगति वाले 147 मतदाता हैं। इनमें से 105 की सुनवाई हो चुकी है। अन्य को नोटिस जारी किया जा चुका है। फोन कर उनको साक्ष्य के साथ बुलाया जा रहा है। साक्ष्य को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। बीएलओ के मुताबिक 18 साल की उम्र पूरा कर चुके युवा मतदाता बनने में रूचि दिखा रहे हैं। अभी तक 165 फार्म 6 भर कर मिल चुका है। इसमें से 85 फार्म 6 को पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। नोटिस डिलीवरी के बाद बचे समय में फार्म 6 को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा करा लिया जाएगा। बोले एडीएम एसआईआर में नो मैपिंग व तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई चल रही है। नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई के लिए बूथ पर ही विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। नोटिस के बाद भी जो मतदाता साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए हैं, वह निर्धारित तिथि के अंदर साक्ष्य उपलब्ध करा दें। जिससे विसंगति को दूर कराकर नाम को वोटरलिस्ट में जोड़ा जा सके। डॉ. प्रशांत कुमार-एडीएम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।