एसआईआर: नोटिस वाले मतदाताओं की 81.26 फीसदी सुनवाई पूरी
Maharajganj News - महराजगंज में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में 81.26% सुनवाई पूरी हो चुकी है। कुल 4,37,680 मतदाताओं में से 3,55,655 की सुनवाई हो चुकी है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 96.09% सुनवाई हुई है। नए मतदाताओं के लिए 95,536 फार्म-6 जमा किए गए हैं। सुनवाई प्रक्रिया 27 मार्च तक जारी रहेगी।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान(एसआईआर) में नोटिस की सुनवाई अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। अभी तक 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं में से गुरूवार को सायं पांच बजे तक 3 लाख 55 हजार 655 मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। पिछले नौ दिन में 1 लाख 79 हजार 75 मतदाताओं की सुनवाई हुई है। अब केवल 82 हजार मतदाताओं की सुनवाई शेष रह गई है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नियत समय से पहले सुनवाई पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए बूथों पर भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले में 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं को नोटिस जारी हुई है।
इसमें से तार्किक विसंगति व नौ मैपिंग वाले मतदाता शामिल हैं। सुनवाई की स्थिति पर गौर करें तो पिछले नौ दिन में दो मार्च को सर्वाधिक 47 हजार 518 मतदाताओं की सुनवाई हुई है। एक मार्च को 28 हजार 678 व तीन मार्च को 19 हजार 981 मतदाताओं की सुनवाई हुई। होली के बाद गुरूवार को 8123 मतदाताओं की सुनवाई हुई।एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में नोटिस पर सुनवाई जारी है। अभी तक कुल नोटिस के सापेक्ष 81.26 फीसदी सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, वह साक्ष्य के साथ सुनवाई के लिए पहुंचे। जिससे विसंगतियों को दूर किया जा सके। जल्द ही सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 96.09 फीसदी सुनवाईफरेंदा विधानसभा क्षेत्र में नो मैपिंग व तार्किक विसंगति वाले 80320 मतदाता हैं। इसमें से 96.09 फीसदी मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। सिसवा विधानसभा क्षेत्र में 85.65 फीसदी, नौतनवा में 76.49 फीसदी, पनियरा में 75.78 फीसदी व सदर विधानसभा में 73.68 फीसदी सुनवाई हो चुकी है। अब केवल 82 हजार मतदाताओं की सुनवाई शेष रह गई है। अधिकारियों का कहना है कि 27 मार्च तक सुनवाई चलेगी। इसके पूर्व सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।नया मतदाता बनने के लिए 95536 फार्म-6 जमामतदाता सूची में दावे व आपत्तियों पर सुनवाई के साथ-साथ नया मतदाता बनाने का भी अभियान चल रहा है। निर्वाचन कार्यालयके मुताबिक अभी तक 95 हजार 536 फार्म 6 जमा हो चुके हैं। इसमें से आफलाइन 279 फार्म जमा हुए हैं। जांच-पड़ताल के बाद पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


