विश्वकर्मा आर्मी के परिवार सम्मेलन का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्वकर्मा आर्मी द्वारा जिला परिषद डाक बंगला नौतनवा में भव्य स्वागत

विश्वकर्मा आर्मी के परिवार सम्मेलन का हुआ आयोजन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्वकर्मा आर्मी द्वारा जिला परिषद डाक बंगला नौतनवा में भव्य स्वागत समारोह एवं परिवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुभासपा के प्रदेश महासचिव डॉक्टर घनश्याम विश्वकर्मा मुख्य अतिथि तथा अमित कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग और मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर लखनऊ स्थित आंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्सव मनाते हैं, उसी तरह नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में भी विश्वकर्मा समाज के लिए धर्मशाला एवं पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बेटी विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। सम्मेलन में उपाध्यक्ष उमेश चंद्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, संरक्षक सुनील शर्मा, रामराज शर्मा, महामंत्री सागर विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु शर्मा, दिनेश वर्मा, संरक्षक रमेश चंद्र विश्वकर्मा, प्रत्युश विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार, ध्रुप विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, सुभासपा पदाधिकारी मनोज कुमार, वरुण, श्रीकांत यादव एवं रंजीत मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।