वायरल वीडियो पर हरकत में आया अस्पताल प्रशासन

वायरल वीडियो पर हरकत में आया अस्पताल प्रशासन

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर एक महिला मरीज को कथित दलाल द्वारा बाइक पर ले जाने का वीडियो वायरल हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और कर्मचारियों से पूछताछ...

Aug 08, 2025 05:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

महराजगंज, निज संवाददाता। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर कथित दलाल द्वारा नाक में लगी नली सहित महिला मरीज को बाइक पर बैठाकर निजी हास्पिटल ले जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने वायरल वीडियो का संज्ञान में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही मरीज का ब्योरा जुटाने में जुट गया है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल परिसर स्थित ट्रॉमा सेंटर के बाहर कथित दलाल नाक में नली लगी एक महिला मरीज को बाइक पर बैठाकर किसी दूसरे अस्पताल में ले जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को वायरल वीडियो का संज्ञान अस्पताल प्रशासन ने लिया। वायरल वीडियो किस दिन का है? ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों से पूछताछ शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन रजिस्टर की जांच चल रही है। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी का कहना है कि वायरल वीडियो ट्रॉमा सेंटर के बाहर का बताया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों से वायरल वीडियो के बारे में जानकारी ली जा रही है। मरीज के तीमारदारों से संपर्क किया जाएगा। शिकायत सही मिलने पर इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई तय है।