Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsViolent Incident at Gorkha Ex-Servicemen School Police File Case Against Four
स्कूल में मारपीट के मामले में चार पर केस

स्कूल में मारपीट के मामले में चार पर केस

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल में गुरुवार को हुई

Nov 29, 2025 10:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल में गुरुवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अजय राना की शिकायत पर तीन नामजद सहित चार पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। स्कूल परिसर में जिस समय मारपीट और लात घूंसे चल रहे थे, उस दौरान स्कूल में सैकड़ों की संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। अफरा-तफरी का माहौल मच गया था। काफी देर तक स्कूल परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया था। अजय राना ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह स्कूल गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद उक्त लोगों से भद्दी भद्दी गाली देने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मोबाइल के जरिए बाहर से अन्य लोगों को भी बुला लिया। वह लोग स्कूल परिसर में पहुंचे तो हाथ में पंच लेकर हमला बोल दिए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अजय राना की शिकायत पर परमेश्वर यादव, प्रभात, अजय एवं एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।