
विकास कार्यों में अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Maharajganj News - निचलौल के ग्राम गुरली रमगढ़वा के ग्रामीणों ने विकास कार्य में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधान और सचिव पर आवास निर्माण में मनमानी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन...
निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लॉक के ग्राम गुरली रमगढ़वा के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लॉक पर पहुंचकर गांव में विकास कार्य में की गई अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आवास बनवाने में भी प्रधान और सचिव मनमानी करने का आरोप लगाया है। ब्लॉक परिसर से तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की है।

ग्राम गुरली रमगढ़वा निवासी दिनेश प्रजापति, कौशिल्या, अमरावती, जंगबहादुर, गीता, रियाज, भुवरी देवी, जुबैदा, सीमा, सावित्री, सोनू, संगीता आदि का कहना है कि गांव में हो रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं किया जा रहा है। अधिकांश नाली और खड़ंजा की स्थिति खराब है।
वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है। इनका आरोप है कि आवास दिलाने के नाम पर प्रधान और सचिव अनियमितता कर रहे हैं। पात्रता को दरकिनार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




