
सरकारी राशन पकड़े जाने पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज के धरमौली गांव में ग्रामीणों ने ई-रिक्शा पर सरकारी खाद्यान्न ले जाते हुए कोटेदार को रंगे हाथ पकड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा ब्लॉक के धरमौली गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने सरकारी बोरे में भरा खाद्यान्न ई-रिक्शा पर ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन खुलेआम बेच देता है। सरकारी अनाज को ई-रिक्शा पर लादकर बेचने जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार ने अन्नपूर्णा भवन का ताला खोला और छह बोरे सरकारी खाद्यान्न एक ई-रिक्शा पर लादकर सदर विकास खंड के शेखपुरवा गांव की ओर निकल पड़ा।
ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत प्रधान नरसिंह को सूचना दी। प्रधान अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और शेखपुरवा गांव के पास ई-रिक्शा को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी और चालक को कम्हरिया कला चौराहे पर ले जाकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को तत्काल सूचना दी। प्रदर्शन के दौरान सोनू निराला, सुरेश वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, विद्या सागर, रमेश साहनी, अजय कुमार, अभिषेक, प्रदीप चौरसिया, प्रेम यादव, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मामले में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर कोटेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




