प्रशासक बनाए जाने पर प्रधानों ने नौतनवा विधायक का किया सम्मान
महराजगंज के नौतनवां और लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी का सम्मान किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की खुशी में उन्होंने आभार जताया और मिठाई बांटी। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हुआ था। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लाक के दर्जनों गांवों के प्रधानों ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर पहुंच कर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए आभार जताया। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म होने पर शासन ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया है। प्रशासक बनाये जाने की खुशी में दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधानों ने नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी व ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर नौतनवां ब्लाक के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार पटेल, विरेन्द्र राजभर, विजय कुमार मद्धेशिया, वशिष्ठ कान्दू, गणेश मद्धेशिया, अखिलेश सिंह, विनय मिश्रा, उमेश यादव, भोलेन्द्र मिश्रा, नवनीत त्रिपाठी, रामबिलास साहनी, दीपक, आशुतोष सिंह, राजन आदि ग्राम प्रधान व लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


