पूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस, जुलूस निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Maharajganj News - महराजगंज के नौतनवा कस्बे में पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने मंगलवार को विजय दिवस मनाया। उन्होंने 1971 के युद्ध में शहीद हुए योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी और बांग्लादेश की स्थापना में पूर्व सैनिकों के योगदान को याद किया। शहीद स्मारक पर जाकर पूर्व सैनिकों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की और भारतीय सेना पर गर्व जताया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में मंगलवार को बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए पूर्व सैनिक एवं नागरिकों ने जलूस निकाल कर विजय दिवस मनाया। नागरिकों ने 1971 की जंग में शहीद हुए योद्धाओं को नमन किया और बांग्लादेश को स्थापित करने में अपना योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को याद किया। रेलवे स्टेशन के शहीद स्मारक पर सैनिकों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतपूर्व गोरख कल्याण समिति द्वारा आयोजित विजय दिवस के मौके पर मौजूद पूर्व सैनिकों ने कहा कि 1971 के युद्ध में शामिल होकर पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। युद्ध में मिली जीत भारतीय सेना के शौर्य को प्रमाणित करती है।

54 वर्ष पूर्व इस युद्ध में नौतनवा के कई सैनिक शामिल थे । 15 दिन तक चले युद्ध में कई सैनिक घायल हुए। युद्ध में शामिल सैनिकों की उस दिन को याद करते हुए आंखें नम हो गईं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। हजारों पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बना लिया गया था। तब जाकर बांग्लादेश स्थापित हो सका था। गांधी चौक पर मौजूद बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना पर हम सभी को गर्व है। इस दौरान नपा अध्यक्ष बृजेश मणि, असिस्टेंट कमांडेंट भरत सिंह, नर बहादुर राना, जितेंद्र जायसवाल, सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, अशोक गुप्ता, दुर्गेश भारती, मोहन थापा, तूल बहादुर, रिखीराम थापा, रामकुमार, अजय राना, अमित बोरा, नीतू थापा, स्मृति थापा, किरन गुरुंग, पूनम, पद्मिनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




