Maharajganj News: वैश्य समाज ने कैबिनेट मंत्री नंदी का जन्मोत्सव मनाया
Maharajganj News: -शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनसेवा के लिए स्वस्थ व दीर्घायु रहने की प्रार्थनासिंचाई कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट

Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। रविवार को समस्त वैश्य समाज ने सिंचाई कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया। भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व निरंतर जनसेवा के लिए प्रार्थना की गई।सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता ने कहा कि 12 जुलाई 2010 को सावन माह में जलाभिषेक के लिए जाते समय नंदी पर रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में एक वरिष्ठ पत्रकार व एक गनर की मृत्यु हो गई थी, जबकि नंदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
वह सात दिन तक कोमा में रहे और लगभग सात माह तक अस्पताल में उपचाररत रहे। उनके स्वस्थ होने को ईश्वर की कृपा मानते हुए वैश्य समाज प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के रूप में मनाता है। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने नंदी को गरीबों, जरूरतमंदों व समाज के हर वर्ग का हितैषी बताए हुए कहा कि वह बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के लोगों की सेवा करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पशुपतिनाथ गुप्त, दयाशंकर रौनियार, सभासद लालजी गुप्ता, वैश्य समाज के सक्रिय पदाधिकारी अजयराज कसौधन, विनोद गुप्ता, जवाहरलाल साहू, बद्री विशाल गुप्ता, बनारसी मद्धेशिया, राजेश अग्रहरि, विजय अग्रहरि, रमेश वर्मा, मोहन जायसवाल, संजय गुप्ता, अरविंद जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


