उपाध्यक्ष ने मरीजों से ली इलाज व्यवस्था की जानकारी
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम और गायनी वार्ड में भर्ती महिलाओं से इलाज और भोजन की जानकारी ली। शिकायत रजिस्टर की जांच के बाद बेहतर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अस्पताल के कई डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद थे।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला अस्पताल का जायजा लिया। लेबर रूम और गायनी वार्ड में भर्ती जच्चा और परिजनों से इलाज और भोजन व नाश्ता के बारे में जानकारी ली।जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम में पहुंची। स्टाफ नर्स से प्रसव के बारे में जानकारी ली। लेबर रूम में प्रसव उपकरण और बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन को देखा। इसके बाद पीएनसी वार्ड में भर्ती जच्चा से सुबह और शाम मिलने वाले नाश्ता और भोजन के बार में पुछताछ की। यहां से द्वितीय तल गायनी वार्ड पहुंची। वार्ड में भर्ती जच्चा और उनके परिजनों से पैथॉलोजी जांच और इलाज के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने शिकायत रजिस्टर की मांग की। शिकायत रजिस्टर की जांच के बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं की बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. एवी त्रिपाठी के अलावा कई डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


