Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsUttar Pradesh Panchayati Raj Elections Cleanliness Workers Union Holds Organizational Polls
सफाई कर्मचारी संघ चुनाव, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर 18 को मतदान

सफाई कर्मचारी संघ चुनाव, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर 18 को मतदान

संक्षेप:

Maharajganj News - उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का जिला अधिवेशन विकास भवन में हुआ, जिसमें संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिला संगठन मंत्री और जिला संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि अध्यक्ष, जिला मंत्री और जिला कोषाध्यक्ष के लिए मतदान 18 जनवरी को होगा। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने का आश्वासन दिया गया।

Jan 12, 2026 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। विकास भवन में आयोजित अधिवेशन में जिला संगठन मंत्री और जिला संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि अध्यक्ष, जिला मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने 18 जनवरी को मतदान की तिथि घोषित की है। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अधिवेशन जिला संगठन मंत्री पद पर पारसनाथ यादव तथा जिला संप्रेक्षक पद पर पन्नेलाल यादव को कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष प्रदुम्मन सिंह व बृजेश कुमार जायसवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला मंत्री पद के लिए सरोज कुमार साहनी, रामजीत व काशी कुमार मैदान में हैं, जबकि जिला कोषाध्यक्ष पद पर सतेंद्र कुमार दुबे व अजीत कुमार मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं। अधिवेशन के दौरान कुल सात प्रत्याशियों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। चुनाव अधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को झाड़ू व फावड़ा चुनाव चिन्ह दिए गए हैं। जिला मंत्री पद के लिए आम, इमली व बाल्टी, जबकि जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए ट्रक व कार चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। चुनाव अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अधिवेशन में कलेक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।