व्यापार मंडल की बैठक में बलराम अध्यक्ष, अभिषेक बने महामंत्री
Maharajganj News - महराजगंज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं और संगठन की रणनीतियों पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बलराम अग्रहरि को नगर अध्यक्ष और अभिषेक अग्रहरि को महामंत्री चुना गया। जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने व्यापारियों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। व्यापारियों की एकता एवं हितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक धानी बाजार में हुई। बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। प्रांतीय महामंत्री सीताराम अग्रहरि व जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं बाजार व्यवस्था और संगठन की भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।नई कमेटी में बलराम अग्रहरि को नगर अध्यक्ष, अभिषेक अग्रहरि को महामंत्री, दीपक अग्रहरि को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर शिव शंकर अग्रहरि, बैजनाथ और संतोष अग्रहरि को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कोषाध्यक्ष के रूप में पंकज अग्रहरि तथा संगठन मंत्री के रूप में पंकज अग्रहरि ऊर्फ राजू का चयन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक को प्रांतीय मंत्री सीताराम अग्रहरि, परमात्मा अग्रहरि और श्याम सुंदर अग्रहरी ने भी संबोधित किया। संचालन राकेश अग्रहरि ने किया। इस मौके पर संरक्षक मंडल के अर्जुन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, सोम नाथ गुप्ता, जगदीश यादव, मनोज, रितेश, धीरज, विन्धयाचल, प्रमोद अग्रहरी, आलोक, धीरू सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


