Maharajganj News: 40 वर्षों से श्रीकृष्ण भक्ति में लीन कमलेश, खुद बनाते हैं प्रतिमा-सजाते हैं जन्माष्टमी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: कमलेश जायसवाल, जो 55 वर्ष के हैं, 40 वर्षों से जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा अपने हाथों से बनाते हैं। उन्होंने 1985 में खुद से प्रतिमा बनाना सीखा और तब से हर साल इसे स्थापित करते हैं। वह सजावट और पूजा स्थल की रंगोली भी स्वयं करते हैं।

Maharajganj News: 40 वर्षों से श्रीकृष्ण भक्ति में लीन कमलेश, खुद बनाते हैं प्रतिमा-सजाते हैं जन्माष्टमी

Maharajganj News: खुशहालनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत घुघली के ढोढ़िला निवासी 55 वर्षीय कमलेश जायसवाल की श्रीकृष्ण भक्ति की मिसाल अनूठी है। वह पिछले 40 वर्षों से लगातार जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा अपने हाथों से बनाकर स्थापित करते हैं और आकर्षक ढंग से सजावट करते हैं। वर्ष 1985 से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है।

कमलेश की श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया

कमलेश ने बताया कि वर्ष 1985 और 1986 में उन्होंने दो बार बाजार से श्रीकृष्ण की प्रतिमा खरीदकर स्थापित की थी, लेकिन दोनों बार प्रतिमा उनके मन मुताबिक नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने स्वयं श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाना सीख लिया। तब से हर वर्ष वह अपने हाथों से प्रतिमा तैयार कर जन्माष्टमी पर उसे स्थापित करते हैं। इसके साथ ही पूजा स्थल की रंगोली और सजावट भी स्वयं करते हैं। बताया कि तिवारी बाजार के किराना व्यापारी गणेश अग्रवाल ने शुरुआत में हौसला बढ़ाकर आर्थिक सहयोग करते हुए सजावट और साउंड आदि चीजों की व्यवस्था का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली थी।

जन्माष्टमी का त्योहार

इसके बाद से दोनों के सहयोग से जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष छठिहार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पूजा-अर्चना के बाद आसपास के सैकड़ों लोगों को प्रसाद खिलाया और वितरित किया जाता है। इस वर्ष बुधवार को छठिहार मनाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कमलेश जायसवाल पिछले कितने वर्षों से जन्माष्टमी पर प्रतिमा बनाते हैं?−
कमलेश जायसवाल पिछले 40 वर्षों से जन्माष्टमी पर प्रतिमा बनाते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: 40 वर्षों से श्रीकृष्ण भक्ति में लीन कमलेश, खुद बनाते हैं प्रतिमा-सजाते हैं जन्माष्टमी