शहर से लेकर गांवों को कल तक कटौतीमुक्त मिलेगी बिजली

Mar 03, 2026 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज में होली पर्व पर 4 फरवरी तक शहर और गांवों में बिजली कटौती नहीं होगी। इस दौरान सभी फीडरों को कटौतीमुक्त किया गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि फाल्ट होने पर बिजली टीम तुरंत सुधार करेगी। इसके अलावा, होली के दिन 24 घंटे पानी की सप्लाई भी मिलेगी।

शहर से लेकर गांवों को कल तक कटौतीमुक्त मिलेगी बिजली

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। होली पर्व पर शहर से लेकर गांवों में सोमवार की आधी रात से लेकर चार फरवरी की आधी रात तक कटौतीमुक्त बिजली मिलेगी। इसके लिए रोस्टर जारी किया है। फाल्ट होने पर बिजली टीम तत्काल ठीक करेगी। इसके लिए टीम को निर्देश जारी किया गया है। शहरवासियों को 24 घंटे पानी भी मिलेगा। जिले में चार लाख 91 हजार 467 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें जिला मुख्यालय नगर पालिका को छोड़कर अन्य निकायों को 20 घंटे बिजली मिलती है। जबकि गांवों को तीन शिफ्ट में 18 घंटे बिजली मिलती है। लेकिन होली पर्व को लेकर शासन ने शहर से लेकर गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का आदेश दिया है।

इसके लिए रोस्टर भी जारी किया है। रोस्टर के हिसाब से सोमवार की आधी रात से लेकर चार फरवरी आधी रात तक सभी फीडरों को कटौतीमुक्त कर दिया गया है। यानी सोमवार से लेकर बुधवार की आधी रात तक बिजली नही कटेगी। ऐसे में होली की खुशियों में बिजली बाधा नही बनेगी। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज वार्डपी सिंह ने बताया कि चार फरवरी की आधी रात तक सभी फीडरों को कटौतीमुक्त कर दिया गया है। फाल्ट होने पर बिजली टीम तत्काल पहुंचकर उसे ठीक करेगी। शहर में 24 घंटे मिलेगी पानी सप्लाई नगर पालिका प्रशासन ने होली के दिन यानी बुधवार को कटौतीमुक्त पानी सप्लाई करेगा। इसके लिए जलकल लिपिक को निर्देश जारी किया है। बुधवार की सुबह से लेकर आधी रात तक ओवरहेड टैंक से पानी सप्लाई होगी। ईओ आलोक कुमार ने बताया कि होली के दिन 24 घंटे पानी सप्लाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।