Maharajganj News: टैंकर से भिड़ी बाइक दो युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News: महराजगंज के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर लोहरौली गांव के सामने सोमवार रात एक बाइक सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। बाइक पर सवार कुशीनगर के अरशद और भोथियाही गांव के खुर्शेद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस से दोनों को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Maharajganj News: टैंकर से भिड़ी बाइक दो युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर लोहरौली गांव के सामने सोमवार की रात में बाइक सवार दो युवक पानी के टैंकर से टकरा गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।कुशीनगर जिले के खड्डा कस्बा निवासी अरशद अपनी बाइक पर कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम भोथियाही निवासी खुरशेद अली को साथ लेकर किसी कार्य से ठूठीबारी की तरफ गया हुआ था। रात में वापस आते समय इनकी बाइक सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: टैंकर से भिड़ी बाइक दो युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर