महराजगंज में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सदर कोतवाली क्षेत्र के चेहरी टोला महलगंज में ईंट-भट्ठे के लिए एकत्र
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सदर कोतवाली क्षेत्र के चेहरी टोला महलगंज में ईंट-भट्ठे के लिए एकत्र मिट्टी के ढेर के पास खेल रहे दो सगे मासूम भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मूल रूप से कटहरा टोला बीट नर्सरी निवासी डब्लू साहनी चेहरी टोला महलगंज में किराए के मकान में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। उनके दो बेटे, राज (5) व आयुष (4) घर के पास ईंट-भट्टे के लिए एकत्रित मिट्टी के ढेर पर खेल रहे थे।
खेलते-खेलते दोनों बच्चे अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चों का पता नहीं चला, तो परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।छानबीन के दौरान पास ही स्थित एक गहरे गड्ढे में जहां बरसात का पानी भरा हुआ था, बच्चों की तलाश कराई गई। तलाश के दौरान दोनों मासूम गड्ढे की तली में डूबे मिले। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी हाउस में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


