ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजट्रॉली चुराने आया और अपना ट्रैक्टर भी छोड़कर भागा

ट्रॉली चुराने आया और अपना ट्रैक्टर भी छोड़कर भागा

श्यामदेउरवा क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली गांव में दरवाजे पर खड़ी ट्रॉली को देख एक चोर गुरुवार की रात अपने ट्रैक्टर से उसे जोड़ कर उसे लेकर भागने लगा। उसी दौरान कुछ ग्रामीण जाग गए। शोर मचाते हुए पीछा करने...

ट्रॉली चुराने आया और अपना ट्रैक्टर भी छोड़कर भागा
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजSat, 22 Feb 2020 02:04 AM
ऐप पर पढ़ें

श्यामदेउरवा क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली गांव में दरवाजे पर खड़ी ट्रॉली को देख एक चोर गुरुवार की रात अपने ट्रैक्टर से उसे जोड़ कर उसे लेकर भागने लगा। उसी दौरान कुछ ग्रामीण जाग गए। शोर मचाते हुए पीछा करने लगे। अपने को घिरता देख चोर एक किमी दूर चोरी की ट्राली के साथ अपना भी ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग से सटे सेमरा चंद्रौली गांव निवासी केशव लाल यादव ने श्यामदेउरवा पुलिस को बताया कि उनकी ट्राली दरवाजे पर खड़ी थी। गुरुवार की रात करीब एक बजे चोर अपना ट्रैक्टर लेकर आया। उसमें मेरी ट्रॉली को जोड़ कर भागने लगा। आवाज सुन कर लोग जाग गए। पीछा करने पर छातीराम पेट्रोल पम्प के पास ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चोर का है। इस संबंध में श्यामेउरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रैक्टर किसका है। जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें