ग्रीष्मकालीन सारस गणना के लिए प्रशिक्षित हुए सोहगीबरवा सेंक्चुरी के कर्मी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में ग्रीष्मकालीन सारस गणना

ग्रीष्मकालीन सारस गणना के लिए प्रशिक्षित हुए सोहगीबरवा सेंक्चुरी के कर्मी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में ग्रीष्मकालीन सारस गणना को लेकर वन चेतना भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सारस संरक्षण समिति लखनऊ के मार्गदर्शन में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया। इसमें सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की चारों रेंजों के वनक्षेत्राधिकारी, कर्मचारी व सारस मित्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन राजेन्द्र सुर्वे ने प्रशिक्षुओं को सारस संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। कहा कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सारस के घोंसलों की खोज, उनकी निगरानी व संरक्षण के प्रति विशेष सतर्कता जरूरी है। उन्होंने वनकर्मियों और सारस मित्रों से संरक्षण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की सारस संरक्षण परियोजना के परियोजना प्रमुख अरशद हुसैन ने प्रशिक्षण के दौरान सारस गणना की विधि व गणना प्रपत्र भरने के तरीके की जानकारी दी। बताया कि सही आंकड़ों के संकलन से सारस संरक्षण की योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षुओं को सारस संरक्षण से संबंधित कॅप और टी-शर्ट वितरित की गई। कार्यक्रम में हरिहरपुर, जगपुर उर्फ सलामतगढ़, परसाराजा, पुरैना समेत विभिन्न क्षेत्रों के सारस मित्र भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।