चार शिफ्टों में हुआ नोटिस की सुनवाई का प्रशिक्षण

Feb 13, 2026 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - महराजगंज में एसडीएम नवीन प्रसाद ने मतदाता सूची में विसंगतियों के समाधान के लिए बीएलओ का प्रशिक्षण चार शिफ्ट में आयोजित किया। 41 हजार से अधिक मतदाता जिनकी सूची में विसंगतियां हैं, को तार्किक विसंगति नोटिस जारी की गई है। मतदाता अब सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।

चार शिफ्टों में हुआ नोटिस की सुनवाई का प्रशिक्षण

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिस मैचिंग वाले मतदाताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम नवीन प्रसाद ने बीएलओ का प्रशिक्षण चार शिफ्ट में आयोजित किया। 41 हजार से अधिक ऐसे मतदाताओं को तार्किक विसंगति नोटिस प्रशासन जारी कर रहा है, जिनके मतदाता सूची में पांच तरह की विसंगतियां मिल रही हैं। बीएलओ लेवल पर मतदाताओं की समस्याओं को समाधान को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। तार्किक विसंगति वाली नोटिस मिलने के बाद मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर समाधान कर सकेंगे। बीएलओ नोटिस वाले मतदाताओं के सत्यापन दस्तावेजों को ऐप पर लोड कर समस्या को दूर करेंगे। तहसील प्रशासन ने अब तक कुल 83 हजार 843 मतदाताओं को चिन्हित कर रखा है ।

जिनकी मतदाता सूची में दस्तावेजों का पूर्ण ना होना या फिर विसंगतियां शामिल हैं। पहले चरण में 42 हजार 84 नो मैपिंग वालों को नोटिस जारी किया गया था। उन मतदाताओं की समस्याओं के समाधान लगभग पूर्ण हो चूका है। तार्किक विसंगति वाली नोटिस पाने वाले मतदाताओं को बीएलओ से संपर्क कर समस्या का समाधान होगा। इस दौरान मुख्य रूप से तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, वीआरसी ऑपरेटर अनुराग मिश्रा, कंवलजीत कौर, निशा अग्रहरि, सुमन शर्मा, संध्या त्रिपाठी, मंजूबाला पाठक, सुषमा, शशि, सुमन कौशल आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTraining for Voter Issues Over 41 000 Mismatched Voters in Maharajganj
;;
;